पिछले साल 92.49% विद्यार्थी हुए सफल
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2025 में कुल 92.49% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% और लड़कों का 91.07% रहा, जो छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
| श्रेणी |
विवरण |
| कुल पास प्रतिशत |
92.49% |
| लड़कियां (Girls) |
94.06% |
| लड़के (Boys) |
91.07% |
2024 में कुल 95.22% विद्यार्थी हुए सफल
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के परिणाम में कुल 95.22% विद्यार्थी सफल हुए थे, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 96.32% और छात्रों का 94.22% रहा था। इस वर्ष निजी स्कूलों का परिणाम 97.80% और राजकीय विद्यालयों का 93.19% रहा था, जबकि जिला स्तर पर पंचकूला ने टॉप किया और नूंह सबसे पीछे रहा था।
| श्रेणी |
विवरण |
| कुल पास प्रतिशत |
95.22% |
| छात्राएं (Girls) |
96.32% |
| छात्र (Boys) |
94.22% |
| निजी स्कूलों का परिणाम |
97.80% |
| राजकीय विद्यालयों का परिणाम |
93.19% |
किसान की बेटी मानसी ने हासिल किया तीसरा स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना
कैथल के गांव देबन की किसान परिवार की बेटी मानसी ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 497 अंक प्राप्त किए। मानसी का सपना डॉक्टर बनने का है और उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
वह रोजाना करीब 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में विशेष टाइम-टेबल का पालन करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर के कामों में भी अपनी मां का सहयोग करती थीं और हर दिन कम से कम 3 घंटे सेल्फ-स्टडी के लिए निकालती थीं।