बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) ने आज कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र मार्च में आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबासाइट bseh.org.in है। इसके अलावा छात्र अपने परिणाम results.bseh.org.in पर भी देख सकते हैं। इस साल, बोर्ड परीक्षाओं में 3.7 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। ये परीक्षा 4 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी।
इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 64.59 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्राओं के इस परीक्षा में 69.86 फीसदी अंक आए। वहीं छात्रों के 60.27 प्रतिशत अंक आए। बता दें कि इस साल लड़कियों ने 9.59 फीसदी की बढ़त हासिल की। अगर स्वयंपाठी परीक्षा के परिणामों की बात करें तो इस साल 62.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...