फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Schools Closed: हरियाणा में आज बंद रहेंगे स्कूल, ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

Sat, 21 Dec 2024 08:01 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Om Prakash Chautala: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाल के निधन पर हरियाणा सरकार ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्य में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। अवकाश के बाद स्कूल 23 दिसंबर को खुलेंगे।
 
विज्ञापन
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Schools Closed Today: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के मद्देनजर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने शुक्रवार से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही दिवंगत आत्मा के सम्मान में राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन

23 दिसंबर को खुलेंगे स्कूल

सरकार द्वारा तीन दिवसीय राजकीय शोक और राज्य के सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित करने के बाद, राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शाम को एक आदेश जारी कर 21 दिसंबर को राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। स्कूल अब 23 दिसंबर, 2024 को फिर से खुलेंगे।

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में 11 दिसंबर को अवकाश घोषित किया। उनका अंतिम संस्कार 11 दिसंबर को उनके पैतृक मंड्या जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 10 से 12 दिसंबर (दोनों दिन सम्मिलित) तक तीन दिन का शोक मनाया गया, जिसके दौरान राज्य सरकार की सभी इमारतों पर कोई सार्वजनिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं हुआ। झंडा आधा झुका दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें