रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, पसंद भरने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार अपनी जानकारी को संपादित भी कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भर सकते हैं।
हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग में एमडी, एमएस डिप्लोमा और डिएनबी कोर्सेस के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों जैसे एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, अल-फालाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद और अन्य संस्थान शामिल हैं।
कौन होगा पात्र?
पहले दो राउंड में रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवारों को राउंड 3 के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। निम्नलिखित उम्मीदवार हरियाणा नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं:
- वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट प्राप्त नहीं की।
- वे उम्मीदवार जिन्हें पहले दो राउंड में सीट आवंटित हुई थी, लेकिन वे कॉलेज में शामिल नहीं हुए।
- वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले दो राउंड में सीट ग्रहण की और अपग्रेड के लिए विकल्प चुना।
फीस और सिक्योरिटी राशि
अगर आप राज्य कोटा सीट के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त, या निजी कॉलेज में आवेदन करते हैं तो सामान्य उम्मीदवारों को 25,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 12,500 रुपये जमा करने होंगे। यदि उम्मीदवार निजी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटा या प्रबंधन कोटा सीट के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी।