फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana ITI Merit List: हरियाणा आईटीआई की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें अलॉटमेंट; तुरंत करें ये जरूरी काम

Tue, 28 Jul 2026 03:36 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026: हरियाणा आईटीआई एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवार 28 से 31 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है। तीसरे राउंड की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana ITI Round 2 Merit List 2026: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने हरियाणा आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मेरिट कम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

राउंड-2 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

 
कार्यक्रम तिथि
राउंड-2 मेरिट लिस्ट जारी 28 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2026
राउंड-3 के लिए खाली सीटों की सूची 3 अगस्त 2026
राउंड-3 के लिए विकल्प संशोधन 3 से 5 अगस्त 2026
राउंड-3 मेरिट लिस्ट 7 अगस्त 2026

किन आधारों पर हुआ सीट अलॉटमेंट?

हरियाणा आईटीआई में सीट आवंटन उम्मीदवारों के योग्यता परीक्षा के अंकों, मेरिट रैंक, ट्रेड की पसंद, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।

चयनित उम्मीदवार क्या करें?

राउंड-2 में सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 31 जुलाई 2026 तक दस्तावेज सत्यापन और 1 अगस्त 2026 तक फीस जमा करनी होगी। जो उम्मीदवार इस चरण में सीट नहीं पा सके या अपनी पसंद बदलना चाहते हैं, वे 3 से 5 अगस्त के बीच राउंड-3 के लिए विकल्प संशोधित कर सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में ये विवरण देख सकेंगे-
  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी
  • लिंग
  • मेरिट रैंक
  • प्राप्त अंक
  • चुना गया ट्रेड
  • आवंटित आईटीआई संस्थान
  • सीट अलॉटमेंट की स्थिति
  • डोमिसाइल संबंधी जानकारी (यदि लागू हो)

दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या ले जाना होगा?

सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे-
  • कक्षा 8, 10 या 12 की मार्कशीट (जैसा लागू हो)
  • हरियाणा डोमिसाइल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • प्रवेश प्राधिकरण द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र
विज्ञापन

ऐसे देखें दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
  • Haryana ITI Round 2 Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सीट अलॉटमेंट का परिणाम स्क्रीन पर देखें।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें