हरियाणा सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क टेबलेट देने की योजना बनाई है। कक्षा आठवीं से बाहरवीं तक के सभी वर्गों के छात्र एवं छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इस सुविधा से अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों भी डिजिटल शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।