Haryana College Amission 2019: डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, हरियाणा ने पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट में प्रवेश लेने के लिए की गई है।जिन लोगों ने प्रवेश के लिए अप्लाई किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस साल, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यह तय किया है कि उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रवेश लेने की सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि एडमिशन प्रोसेस 8 जून, 2019 को स्टार्ट हुआ और इसके लिए अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई।
Haryana College Amission 2019: मुख्य तिथियों की जानकारी-
- पहली मेरिट लिस्ट जारी- 2 जुलाई, 2019
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी- 9 जुलाई, 2019
- वेटिंग लिस्ट- 16 जुलाई, 2019
किसी भी कॉलेज में एजमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी-
- फोटो स्कैन किए हुए
- साइन स्कैन किए हुए
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- 10वीं कक्षा का पास सर्टिफिकेट
- अपने बैंक की पूरी जानकारी जैसे- नाम, अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड
- 12वीं कक्षा का पास सर्टिफिकेट
- रिजर्व कैटेगरी सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
उम्मीदवार ध्यान दें वे केवल 5 कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 5 कॉलेजों से ज्यादा कॉलेजों में आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
कट-ऑफ की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।