फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसईएच: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की तिथियां घोषित, 10वीं की चार मार्च से, तो 12वीं की परीक्षा तीन मार्च से

Fri, 27 Nov 2026 08:43 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 8 अप्रैल और 10वीं की परीक्षा 4 से 26 मार्च 2027 तक होगी। पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
Haryana Board Date Sheet 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की 26 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा, आईएएस ने भिवानी से जारी आधिकारिक बयान में परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने की तारीखें बताई हैं।

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें

परीक्षा शुरू होने की तारीख आखिरी तारीख
12वीं (सीनियर सेकेंडरी) 3 मार्च 2027 8 अप्रैल 2027
10वीं (सेकेंडरी) 4 मार्च 2027 26 मार्च 2027

विषयवार डेटशीट कब होगी जारी?

बोर्ड ने बताया कि हर विषय की परीक्षा की तारीख और पूरा समय-सारणी अलग से जारी की जाएगी। डेटशीट उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विषयों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देख सकेंगे। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों को परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in देखते रहने की सलाह दी गई है।

पिछले साल (2026 में) कब हुई थी परीक्षा?

2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने 27 जनवरी 2026 को डेटशीट जारी की थी। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गईं। प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 05 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 12 मई 2026 को जारी किया गया था। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक और तकनीकी लोड को देखते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट एक दिन बाद जारी किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें