फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Result 2020: दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं के परिणाम आने में हो सकती है देरी, जानिए वजह

Tue, 05 May 2020 03:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Haryana Board 10th 12th Results 2020: हरियाणा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है। इस देरी की वजह स्कूलों का अभी तक आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का सफलतापूर्वक अपलोड नहीं कर पाना है। दरअसल, स्कूलों को विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अंकों को अपलोड करने के लिए जो वक्त दिया गया था, उस वक्त में कई स्कूल ये कार्य पूरा नहीं कर पाए हैं जिसकी वजह से इसका असर विद्यार्थियों के रिजल्ट पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-रामायण के बाद अब जेएनयू में भगवत गीता पर वेबिनार, पद्मश्री प्रोफेसर सुभाष काक देंगे व्याख्यान


हरियाणा बोर्ड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि स्कूल आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को अपलोड करने में विफल रहे हैं। इसकी वजह से अब स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन अंकों को अपलोड करने के लिए दिए गए समयसीमा को आगे बढ़ाया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को सहूलियत देते हुए आंतरिक मूल्यांकन अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने एसएसएलसी परीक्षा को लेकर दी यह जानकारी


अगर स्कूल बोर्ड की तरफ से दिए तय वक्त में विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन नंबरों को अपलोड नहीं कर पाते हैं तो उनको प्रति विद्यार्थी 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। जब सभी स्कूल विद्यार्थियों के आंतरिक अंक, प्रैक्टिकल नंबर और जनरल अवेयरनैस एवं लाइफ स्किल ग्रेड मार्क्स अपलोड करेंगे तभी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर पाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन नंबरों को 11 मई तक अपलोड करने का वक्त दिया है। बोर्ड ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो अपने क्षेत्रों के विद्यालयों को इस बात की जानकारी दे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें