फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉजबिकॉज ने द हंस फाउंडेशन को थॉट लीडर्स 2018 अवॉर्ड से नवाजा

Wed, 01 Aug 2018 06:15 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द हंस फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कॉजबिकॉज ने कॉफी फॉर कॉज नाम के कार्यक्रम में स्वयं सेवी संगठन, द हंस फाउंडेशन को थॉट लीडर्स 2018 अवॉर्ड से नवाजा। द हंस फाउंडेशन के सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल एसएम मेहता ने इस अवॉर्ड को द हंस फाउंडेशन की टीम को समर्पित किया है।
विज्ञापन


द हंस फाउंडेशन को थॉट लीडर्स 2018अवॉर्ड नई दिल्ली के होटल ललित में कॉफी फॉर कॉज नाम के एक कार्यक्रम में दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में द हंस फाउंडेशन के सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल एसएम मेहता के अलावा कैप्टन अश्विन पोगुला भी मौजूद थे, जो कि मशहूर बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

इसके अलावा एशिया पैसिफिक की कॉरपोरेट एंड सस्टेनेबल डिवेलमेंट गोल्स की रीजनल डायरेक्टर दिनविता चक्रब्रर्ती, ओलंपिक वेटलिफ्टिंग चैंपियन कर्णम मल्लेशवरी समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।इन सब हस्तियों को भी थॉट लीडर के पुरस्कार से नवाज़ा गया।
विज्ञापन


काजबिकॉज भारत की उन चुनिंदा प्रतिष्ठित संस्थाओं में एक है, जो जनहित के कार्यों के बारे में न केवल सूचना दे रहा है, बल्कि इन पर डिबेट कराने के साथ ही ऐसे कार्यक्रमों को सम्मान भी देता है। 

कॉजबिकॉज का मकसद यूएन के सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल्स को हासिल किए जा रहे कार्यों को एक मंच पर लाना है, जिससे लोग जान सकें कि कौन सा स्वयं सेवी संगठन किस मॉडल के साथ किस प्रकार से समाज को बदलने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें