नोएडा में म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के फिल्म इंस्टीट्यूट जीकेएफटीआईआई ‘गुलशन कुमार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक गुलशन ग्रोवर, प्लेबैक सिंगर तुलसी कुमार, मॉडल और डिजाइनर खुशाली कुमार शिरकत करने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
gulshan grover
इस मौके पर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर तुलसी कुमार और खुशाली कुमार ने बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद गुलशन ग्रोवर ने बच्चों को जीवन में सफल होने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि हर काम को मेहनत और लगन के साथ करना चाहिए। अगर आप कोई काम मेहनत और शिद्दत के साथ करते हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव शेयर किए।
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने रामलीला में एक छोटे से रोल से की थ, जिसमें वह वानर सेना का हिस्सा थे। कमाल की बात ये है कि उस समय रामलीला के डायलॉग उनके पिता जी ही लिखते थे। ये उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज वह 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।