फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैड मैन' ने एक्टिंग स्टूडेंट्स को दिया गुरुमंत्र, बोले- हर काम पूरी शिद्दत से करो तो मिलेगी कामयाबी

Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
मोना नारंग
विज्ञापन
1 of 3
gulshan kumar
नोएडा में म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के फिल्म इंस्टीट्यूट जीकेएफटीआईआई ‘गुलशन कुमार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक गुलशन ग्रोवर, प्लेबैक सिंगर तुलसी कुमार, मॉडल और डिजाइनर खुशाली कुमार शिरकत करने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
gulshan grover
इस मौके पर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर तुलसी कुमार और खुशाली कुमार ने बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद गुलशन ग्रोवर ने बच्चों को जीवन में सफल होने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि हर काम को मेहनत और लगन के साथ करना चाहिए। अगर आप कोई काम मेहनत और शिद्दत के साथ करते हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव शेयर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
gulshan grover
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने रामलीला में एक छोटे से रोल से की थ, जिसमें वह वानर सेना का हिस्सा थे। कमाल की बात ये है कि उस समय रामलीला के डायलॉग उनके पिता जी ही लिखते थे। ये उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज वह 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें