GUJCET 2019: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल कोर्सेज (ACPC) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी GUJCET 2019 की पहली राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट वेबसाइट gsef.org पर उपलब्ध है।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2019 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 मई, 2019 से शुरू हो गई है। पहली सूची में अपनी पसंद का कोर्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 26 जून, 2019 और 1 जुलाई, 2019 के बीच ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद जो भी रिक्तियां हैं, उन्हें 2 जुलाई, 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी अपना प्रवेश रद्द करना चाहते हैं वे 26 जून से 1 जुलाई, 2019 के बीच कर सकते हैं। काउंसलिंग के राउंड 2 की परीक्षा 4 जुलाई, 2019 से 7 जुलाई, 2019 के बीच होगी और दूसरी आवंटन सूची 10 जुलाई को घोषित की जाएगी।
उम्मीदवार 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच शुल्क जमा कर सकते हैं और जो लोग अपना प्रवेश रद्द करना चाहते हैं वे 10 जुलाई से 15 जुलाई तक की समयावधि के दौरान कर सकते हैं।
26 अप्रैल, 2019 को आयोजित किए गए GUJCET में B (मेडिकल), A (गैर-मेडिकल) और AB (दोनों) समूहों के लिए कुल 1,31,684 छात्र उपस्थित हुए हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
नौकरी की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...