GUJCET 2025: कब हुई थी परीक्षा?
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है, जिसे गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित करता है। परीक्षा इस साल 23 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन विषयों में हुई थी:
- पेपर I: फिजिक्स और केमिस्ट्री
- पेपर II: बायोलॉजी
- पेपर III: मैथ्स
GUJCET Result 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले gseb.org पर जाएं।
- होमपेज में “GUJCET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी सीट संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
WhatsApp से ऐसे पाएं रिजल्ट
अपनी सीट संख्या टाइप कर 6357300971 नंबर पर भेजें। कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट आपको व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।