फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET Counselling 2025: गुजसेट काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 22 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 26 Jun 2025 02:06 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GUJCET Counselling 2025: गुजसेट काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी गई है। GSEB सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद संशोधित मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GUJCET Counselling 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2025 के बीई और बीटेक कोर्सेस में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल अब बदल दिया गया है। एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल कोर्सेस (ACPC) ने गुजसेट काउंसलिंग की संशोधित तारीखों की घोषणा की है।
विज्ञापन


अब वे उम्मीदवार जो पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे 22 जुलाई 2025 तक gujacpc.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

GSEB सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम के बाद संशोधित मेरिट लिस्ट 26 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। उसी दिन से राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग और अल्टरनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 28 जुलाई 2025 तक चलेगी। राउंड-2 सीट आवंटन की घोषणा 30 जुलाई को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक टोकन ट्यूशन फीस का भुगतान कर सकते हैं और एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई छात्र एडमिशन रद्द करना चाहता है तो वह भी इन्हीं तारीखों में कर सकता है। राउंड-2 के बाद बची हुई सीटों की लिस्ट 2 अगस्त 2025 को जारी होगी।
विज्ञापन

GUJCET Revised Schedule: यहां देखें पूरा नया टाइमटेबल

इवेंट तारीख
रजिस्ट्रेशन (जिन्होंने पहले नहीं किया) 19 जून – 22 जुलाई 2025
सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद संशोधित मेरिट लिस्ट 26 जुलाई 2025
चॉइस फिलिंग व अल्टरनेशन (राउंड-2) 26 जुलाई – 28 जुलाई 2025
राउंड-2 सीट आवंटन की घोषणा 30 जुलाई 2025
टोकन फीस भुगतान व एडमिशन लेटर 30 जुलाई – 1 अगस्त 2025
राउंड-2 एडमिशन वापसी की अंतिम तिथि 30 जुलाई – 1 अगस्त 2025
राउंड-2 के बाद बची सीटों की लिस्ट 2 अगस्त 2025
राउंड-3 चॉइस फिलिंग 2 अगस्त (दोप. 2 बजे) – 4 अगस्त 2025
राउंड-3 सीट आवंटन 6 अगस्त 2025
राउंड-3 फीस भुगतान व प्रवेश पत्र 6 – 7 अगस्त 2025
एडमिशन रद्द करने की अंतिम तिथि 6 – 7 अगस्त 2025
राउंड-3 के बाद रिक्त सीटें 8 अगस्त 2025
संस्थान स्तर पर रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2025
सरकारी संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन (अनौपचारिक) 2 – 8 अगस्त 2025
इन सीटों के लिए मेरिट लिस्ट 11 अगस्त 2025 (अनौपचारिक)
इन सीटों के लिए काउंसलिंग 12 अगस्त 2025 (अनौपचारिक)

सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट छात्रों के लिए खास निर्देश

जो छात्र सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद रेड्रेसल सिस्टम के माध्यम से अपनी कैटेगरी, TFW स्टेटस या अन्य डिटेल्स अपडेट करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही, नए छात्रों को सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

गुजसेट  काउंसलिंग के पहले राउंड में कॉलेज-वाइज रिपोर्ट 19 जून को प्रकाशित कर दी गई थी और उसी के साथ ब्रांच और इंस्टिट्यूट वाइज कट-ऑफ भी घोषित हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें