फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET 2026: गुजरात सीईटी की उत्तर कुंजी जारी, आठ अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 05 Apr 2026 04:25 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GUJCET 2026: गुजरात सीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। उम्मीदवार 8 अप्रैल शाम 6 बजे तक 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से बिना लॉगिन डाउनलोड की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GUJCET 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2026) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की सभी प्रश्न पत्र सेट के लिए उपलब्ध है और इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

किन विषयों की जारी हुई आंसर की

गुजरात सीईटी 2026 की आंसर की गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और बायोलॉजी विषयों के लिए जारी की गई है। इसे गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया है, ताकि सभी उम्मीदवार आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्ति शुल्क और नियम

आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹500 शुल्क देना होगा। बिना शुल्क के कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी। हालांकि, यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आपत्ति दर्ज

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग आपत्ति फॉर्म भरें।
  • प्रोविजनल आंसर की के साथ फॉर्म डाउनलोड करें।
  • संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
  • SBI चालान के माध्यम से 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म और दस्तावेज gujcetkey@gmail.com पर ईमेल करें।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करें, अन्यथा उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें