फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET 2023 counselling: गुजरात सीईटी के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 29 May 2023 08:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GUJCET Counselling 2023: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की आखिरी तारीख नजदीक है। 
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GUJCET Counselling 2023: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की आखिरी तारीख नजदीक है। काउंसलिंग की प्रक्रिया व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPC) के अंतर्गत की जा रही है। इसके लिए GUJCET मेरिट लिस्ट 2023 की घोषणा 6 जून को की जाएगी। योग्य उम्मीदवार GUJCET काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट jacpcldce.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि अंतरिम मेरिट सूची के साथ, संस्थानों की संशोधित अंतिम सूची और सीट मैट्रिक्स 6 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार छह जून से 11 जून तक मॉक राउंड के लिए अपनी पसंद भर सकते हैं। अधिकारी मॉक राउंड और फाइनल मेरिट लिस्ट 14 जून को जीयूजेसीईटी परिणाम घोषित करेंगे।  काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें आवश्यक शुल्क का भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की जरूरत

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट।

  • आय प्रमाण पत्र (TFWs उम्मीदवारों के लिए)।

  • जाति प्रमाण पत्र।

  • सामाजिक और शैक्षिक रूप से कक्षा (एसईबीसी) का प्रमाण पत्र।

  • ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का प्रमाण पत्र।

  • इन-सर्विसमैन उम्मीदवार का प्रमाण पत्र।

  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार।

  • विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) प्रमाण पत्र।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें