GUJCET 2020: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एक बार फिर से GUJCET 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इस परीक्षा को टाल दिया गया है। अब गुजरात सीईटी की परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित होगी। इस परीक्षा को लेकर आधिकारिक अधिसूचना के लिए अभ्यर्थी gujcet.gseb.org वेबसाइट जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें-आईआईटी-मद्रास ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में आरंभ किए ये एडवांस सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम
आधिकारिक सूचना के अनुसार, गणेश चतुर्थी और संवत्सरी पर्व के कारण GUJCET 2020 परीक्षा स्थगित की गई है। इससे पहले यह परीक्षा कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते स्थगित हुई थी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। गुजरात सीईटी परीक्षा भी तीसरी बार स्थगित हो रही है। इससे पहले यह परीक्षा दो बार स्थगित हुई है। इससे पहले GUJCET 2020 परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें-गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को करेंगे दंडित
इस परीक्षा के लिए 1,25,781 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए मेडिकल स्ट्रीम से 49,888 रजिस्ट्रेशन और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम से 75,519 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इससे पहले बोर्ड ने कहा था कि इस परीक्षा से दस दिन पहले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में परीक्षा से दस दिन पहले बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होंगे जहां से अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होती है और इसमें 100 मल्टीपल च्वॉइस वाले सवा पूछे जाते हैं।