गुजरात टीईटी-2 परीक्षा में 2,37,700 में से 37,450 यानी कुल 15.76 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। रिजल्ट स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट sebexam.org से चेक किया जा सकता है।
बता दें कि बोर्ड ने 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक गुजरात टीईटी 2 परीक्षा आयोजित की थी। गुजरात एसईबी परीक्षा टीईटी 2 का रिजल्ट 2023 उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए घोषित किया गया था।