फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 11 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, दिल्ली को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Wed, 06 Jan 2021 04:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 11 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोला जाएगा। सूबे की सरकार ने 11 जनवरी से दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के साथ ही कॉलेजों को भी खोलने की घोषणा की है। कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री  भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है। बता दें कि सूबे में कोरोना वायरस के मद्देनजर पिछले साल मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री का कहना है कि अन्य कक्षाओं और प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि  ‘हमारी भविष्य की रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाए जाने के बाद आम जनता के लिए यह कितनी जल्दी उपलब्ध हो पाती है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि कितनी जल्दी स्कूलों को खोला जा सकता है क्योंकि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो गई हैं।



वहीं, पंजाब में स्कूल 7 जनवरी से खोले जाएंगे। सूबे के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों को 7 जनवरी से फिर से खोला जाएगा। स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी। पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र ही स्कूलों में कक्षाएं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें