फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में आज से खुल गए हैं छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल

Thu, 18 Feb 2021 10:30 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गुजरात में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल गुरुवार से फिर से खुल गए हैं। विद्यार्थी स्कूलों में जाकर ऑफलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च से कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद रखा गया था। अब पूरे ग्यारह महीने के बाद सूबे में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोला गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपीपीएससी परीक्षा में दिल्ली की दो बेटियां टॉप-10 में, करना चाहती हैं जनसेवा

स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं रखी गई है। ऑफलाइन कक्षा लेने के लिए स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों से लिखित सहमति लानी जरूरी होगी। छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोला गया है। ऑफलाइन कक्षाओं से पहले स्कूलों को सैनिटाइज किया गया है। स्कूल आने वाले छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को फेस मास्क पहनना होगा और कक्षाओं में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HPBOSE: हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, करें डाउनलोड


आपको बता दें कि जो छात्र स्कूल नहीं आना चाहते हैं, वे पहले की ही तरह ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते  हैं। सूबे में पहले से ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया था। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। पिछले महीने की 11 तारीख से ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था। वहीं, 11 जनवरी से ही स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों को भी खोल दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें