फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित

Thu, 02 Jul 2020 11:19 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात में विश्वविद्यालयों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन

गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के लिए नए तारीख एवं कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। पहले सूबे की सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को आयोजित कराने का फैसला लिया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही यह फैसला वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


सूबे की सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से जारी एक निर्देश की वजह से विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराने संबंधी फैसले को बुधवार को वापस लिया। एचआरडी मंत्रालय ने सभी राज्यों को परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया था।

सूबे में बुधवार सुबह शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। शिक्षा मंत्री ने शाम को प्रेस वार्ता कर सूचना दी कि अब सूबे में कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र भेजकर उनसे अगली सूचना तक सभी परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए कहा है। ऐसे में हमने गुजरात में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें