फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat NEET UG 2025: गुजरात नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग शुरू, एमबीबीएस-बीडीएस में प्रवेश के लिए करें पंजीकरण

Tue, 02 Sep 2025 01:03 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Gujarat NEET UG 2025: गुजरात में नीट यूजी 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 5 सितंबर तक ऑनलाइन पिन (PIN) खरीदकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat NEET UG 2025 Round 2 Counselling Registration: गुजरात में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) एडमिशन के लिए नीट यूजी 2025 राउंड-2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेस (ACPUGMEC) ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में पंजीकरण नहीं कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन PIN खरीदना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तय की गई है। यह PIN खरीदने के लिए अभ्यर्थियों को कुल ₹11,000 का भुगतान करना होगा, जिसमें 1,000 रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस और 10,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “वे उम्मीदवार जिन्होंने राउंड-1 में 11,000 रुपये का PIN खरीदा था लेकिन रजिस्ट्रेशन या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया था, उन्हें दोबारा PIN खरीदने की आवश्यकता नहीं है।”

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 से 6 सितंबर 2025 तक चलेगी।
  • हेल्प सेंटर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
  • रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर यह बंद रहेगा।
विज्ञापन

लोकल कोटा के लिए जरूरी दस्तावेज

जो छात्र Smt. NHL म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद या SMIMER, सूरत में लोकल कोटा के तहत आवेदन कर रहे हैं, उन्हें संबंधित कॉलेज के डीन से लोकल स्टूडेंट सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

राउंड-1 में कितनी सीटें रहीं खाली?

बता दें कि गुजरात नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 13 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। कुल 6,827 उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई थी, लेकिन इनमें से 1,169 छात्रों ने रिपोर्टिंग नहीं की, जिससे 807 सीटें खाली रह गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें