फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के स्कूल

Thu, 17 Sep 2020 01:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने 21 सितंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया है। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की वजह से सूबे की सरकार ने अभी स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस की स्थिति देखते हुए सरकार ने 21 सितंबर से माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य सरकार ने छात्रों के हित में यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों में 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों को एसओपी भी जारी कर चुका है। लेकिन सूबे की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 21 सितंबर से फिर से स्कूल खोलने से इंकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-JEE Advanced 2020: आज शाम पांच बजे तक है परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सरकार के इस फैसले का अभिभावकों और स्कूलों ने भी स्वागत किया है। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान अभिभावक और स्कूल भी छात्रों के स्कूल आने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह का भी कहना है कि केंद्र ने साफ किया था कि कक्षा 9 से 12 के लिए 21 सितंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का अंतिम फैसला संबंधित राज्यों की ओर से लिया जाएगा। एसओपी के अनुसार, छात्र 21 सितंबर से अपने माता-पिता की अनुमति से शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूलों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। तब तक राज्य में ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें-WBCS Prelims 2020: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, ये रहा डायरेक्ट लिंक


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें