गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानी 17 मई सुबह 6 बजे विज्ञान स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की है। जो छात्र परीक्षा में बैठे हैं वे गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर gseb.org पर देख सकते हैं। छात्रों को परिणाम का डायरेक्ट लिंक आगे इस खबर में भी मिल जाएगा।
इस वर्ष पास प्रतिशत 71.34 फीसदी रहा है जबकि पिछले साल पास प्रतिशत 71.90% था। यानी इस वर्ष राज्य का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल टॉपर ने 91.42 फीसदी अंक हासिल किए। 70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल कर लड़कियों को पीछे छोड़ दिया।
बता दें कि इससे पहले 28 अप्रैल को गुजरात बोर्ड ने गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के लिए परीक्षा उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षाएं 5 मार्च से 21 मार्च के बीच गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थीं, लेकिन 24 मार्च के बाद सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण परिणामों की घोषणा में देरी हुई।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1. सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
gseb.org पर लॉगइन करें।
चरण 2. उसके बाद GSEB HSC विज्ञान परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद जीएसईबी एचएससी परिणाम 2020 देखने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4. जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 5. अपना परिणाम डाउनलोड करें और इनका प्रिंट-आउट लें।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...