फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड परीक्षा 2021: 15 मई के बाद जारी हो सकती है दसवीं-बारहवीं की संशोधित डेटशीट

Tue, 11 May 2021 04:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। सूबे की सरकार पहले ही यह कह चुकी है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद 15 मई या उसके बाद परीक्षाओं की संशोधित तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा पर निर्णय इसी सप्ताह  आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा आने के कारण लगभग सभी राज्यों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित और दसवीं की परीक्षा को रद्द कर चुकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई रिजल्ट 2021: स्कूलों के लिए 10वीं का रिजल्ट अपलोड लिंक एक्टिव, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन



गुजरात बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा के वक्त सूबे के सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि दसवीं और बारहवीं परीक्षा की संशोधित तिथि पर निर्णय 15 मई को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इसी वक्त पहली से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय भी लिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें