परीक्षा का समय
जीएसईबी एसएससी परीक्षा 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि जीएसईबी एचएससी परीक्षा 2026 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक होगी।
जीएसईबी परीक्षा 2026 विषयवार तिथियां
| तारीख |
विषय |
| 26 फरवरी, 2026 |
भौतिक विज्ञान |
| 28 फरवरी, 2026 |
रसायन विज्ञान |
| 6 मार्च, 2026 |
अंग्रेजी (द्वितीय भाषा) |
| 7 मार्च, 2026 |
अंग्रेजी (प्रथम भाषा) |
| 9 मार्च, 2026 |
गणित |
| 11 मार्च, 2026 |
कंप्यूटर की पढ़ाई |
| 12 मार्च, 2026 |
गुजराती, हिंदी, मराठी, उर्दू, सिंधी, तमिल (मातृभाषा) |
| 13 मार्च, 2026 |
गुजराती, हिंदी (द्वितीय भाषा), संस्कृत, फारसी, अरबी, प्राकृत, कंप्यूटर शिक्षा (सिद्धांत) |
| 18 मार्च, 2026 |
जीवविज्ञान |
कितने नंबर वाले होंगे पास
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम ‘डी’ ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह ग्रेड 33 से 40 अंकों के दायरे में आता है। यानी विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक हासिल करने होंगे।
जिन छात्रों को बाहरी (थ्योरी) परीक्षा में 33 से कम अंक मिलते हैं या ई1 अथवा ई2 ग्रेड प्राप्त होता है, उन्हें पास होने के लिए सुधार (Improvement) या पूरक (Supplementary) परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और उत्तीर्ण घोषित किए जा सकते हैं।