GSEB 10th Result 2020: गुजरात बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 9 जून को जारी होगा। बोर्ड ने रिजल्ट के कल जारी होने की पुष्टि कर दी है। गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट 9 जून को सुबह आठ बजे जारी होगा। बोर्ड की 10वीं परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च के बीच हुई थी। विद्यार्थी कल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है। बोर्ड 21 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर चुका है।
पिछले साल बोर्ड के जीएसईबी एसएससी परीक्षा में करीब 8.2 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं में 66.97 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। दसवीं में 62.83 फीसदी लड़के और 72.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थी।
विज्ञापन
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इस साल 17 मई को जारी हुए बारहवीं के विज्ञान के रिजल्ट में 71.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।