फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 2020: 9 जून को जारी होगा गुजरात बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट

Mon, 08 Jun 2020 08:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

GSEB 10th Result 2020: गुजरात बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 9 जून को जारी होगा। बोर्ड ने रिजल्ट के कल जारी होने की पुष्टि कर दी है।  गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट 9 जून को सुबह आठ बजे जारी होगा। बोर्ड की 10वीं परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च के बीच हुई थी। विद्यार्थी कल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  gseb.org है। बोर्ड 21 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर चुका है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
विज्ञापन



पिछले साल बोर्ड के जीएसईबी एसएससी परीक्षा में करीब 8.2 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं में 66.97 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। दसवीं में 62.83 फीसदी लड़के और 72.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थी।
विज्ञापन



कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।


बता दें कि इस साल 17 मई को जारी हुए बारहवीं के विज्ञान के रिजल्ट  में 71.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें