फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : इन दो राज्यों में लागू हुआ ग्रीष्मावकाश, 06 जून तक विद्यालयों में छुट्टियां घोषित

Thu, 29 Apr 2021 08:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अब राजस्थान के बाद अब गुजरात सरकार ने भी तमाम विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
School News - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं। इस बीच, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं दे रहे हैं तो कुछ राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में अब राजस्थान के बाद अब गुजरात सरकार ने भी तमाम विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


गुजरात सरकार की ओर से प्रदेश के विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य के स्कूलों में तीन मई से छह जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने नया शैक्षणिक सत्र 2021-2022 अप्रैल 2021 की जगह अब जून 2021 से शुरू करने का फैसला किया है।

गुजरात शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। निजी विद्यालयों के कर्मचारियों को भी गर्मियों की छुट्टियों के समय के दौरान स्कूल जाने से छूट दी गई है। वहीं, शैक्षणिक और अन्य कर्मचारियों को राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन की ओर से महामारी रोकने के संदर्भ में यदि कोई कार्य सौंपा जाए, तो उन्हें करना होगा।
विज्ञापन

 
उधर, राजस्थान में भी गर्मी की छुट्टियां घोषित
इससे पहले, राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 45 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की थी। राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में छह जून, 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश यानी गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि विद्यालयों में घोषित ग्रीष्मावकाश के संबंध में विभागीय आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, शिक्षकों को अलर्ट मोड पर रहने और जिला प्रशासन के आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें