फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSET Admit Card: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 16 नवंबर को है एग्जाम

Mon, 10 Nov 2025 05:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSET Admit Card 2025: महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSET Admit Card 2025: महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (GSET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

16 नवंबर को होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गुजरात एसईटी परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी - पेपर 1 सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक और पेपर 2 सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।

यह परीक्षा गुजरात राज्य में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। परीक्षा 11 केंद्रों पर 33 विषयों में आयोजित होगी।

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट या निर्देश के लिए उम्मीदवारों को गुजरात सेट की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

GSET 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “GSET Hall Ticket 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलने पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरण ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें