फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 12th Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, 93.07 प्रतिशत बच्चे सफल; ऐसे देखें स्कोरकार्ड

Mon, 05 May 2025 10:43 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
GSEB 12th Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSEB 12th Science General stream Arts Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज सुबह 10:30 बजे गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट (GSEB 12th Result) आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपने नतीजे देखने के लिए परीक्षा हॉल में उन्हें रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

93.07 प्रतिशत बच्चे सफल

इस वर्ष गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। इस साल 93.07 प्रतिशत बच्चे एचएससी 12वीं परीक्षा में सफल हुए हैं। यह पिछले साल के 91.93 प्रतिशत से करीब एक फीसदी अधिक है। पिछले साल 91.93 फीसदी पास हुए थे।

  • जीएसईबी कक्षा 12 एचएससी उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.51 प्रतिशत
  • लड़कों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.79 प्रतिशत
  • लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.2 प्रतिशत
  • 100 प्रतिशत परिणाम वाले स्कूल: 194
  • 10 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूल: 34

रिजल्ट लिंक एक्टिव
विज्ञापन


ग्रेडिंग सिस्टम की जानकारी

इस वर्ष भी ग्रेड देने की प्रक्रिया पिछले वर्षों की तरह तय की गई है:

  • A1 ग्रेड: 91% या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को मिलेगा।
  • A2 ग्रेड: 90% से 80% के बीच अंक लाने वालों को।
  • B1 ग्रेड: 79% से 71% अंक वालों को।
  • B2 ग्रेड: 70% से 61% तक अंक पाने वालों को।

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

27 फरवरी से 17 मार्च तक हुई थी परीक्षा

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षाएं दो शिफ्टों में संपन्न हुईं। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई।

विज्ञापन

पिछले वर्ष का रिजल्ट आंकड़ा

पिछले साल गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.45 फीसदी रहा था, जिसमें जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.93 फीसदी था और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.25 फीसदी रहा था।

ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
होमपेज पर "जीएसईबी एचएससी या कक्षा 12 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट पेज में मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
इसके बाद डिटेल्स सबमिट करें। 
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रति को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें