फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB Supplementary Exam 2025: 23 जून से शुरू होंगी गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

Sun, 25 May 2025 05:59 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB Supplementary Exam 2025:  गुजरात बोर्ड ने पूरक परीक्षा 2025 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 23 जून से तीन जुलाई 2025 तक होंगी। नीचे देखें पूरा शेड्यूल...
विज्ञापन
GSEB Supplementary Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSEB Supplementary Exam 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफलता नहीं मिल पाई या जो अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में कम अंक प्राप्त किए हैं या फेल हुए हैं, वे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यही नहीं, जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे भी सभी विषयों में दोबारा परीक्षा देकर सुधार कर सकते हैं। यह पहला मौका है जब जीएसईबी सभी विषयों में फेल छात्रों को भी सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर दे रहा है।

परीक्षा शेड्यूल

पूरक परीक्षाएं 23 जून 2025 से शुरू होकर 3 जुलाई 2025 तक चलेंगी। बोर्ड ने सभी छात्रों को विस्तृत टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर उपलब्ध करा दिया है। इस बार लगभग 1.90 लाख छात्रों ने पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

परीक्षा समय

गुजरात बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी- पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलेगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके और किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

पहले से जल्दी परीक्षा, जल्दी परिणाम

इस बार बोर्ड ने मुख्य परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की थीं और सप्लीमेंट्री परीक्षा भी पहले की अपेक्षा जल्दी यानी 23 जून से शुरू की जा रही है। इससे छात्रों को जल्द परिणाम मिल सकेगा और वे आगे की पढ़ाई या करियर की योजना बिना देरी के बना सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें