फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB: गुजसेट और कक्षा 12वीं साइंस रिजल्ट से जुड़ा फर्जी नोटिस वायरल, 17 अप्रैल को नतीजे जारी होने का किया दावा

Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं और गुजरात सीईटी परीक्षा परिणामों को लेकर एक फर्जी अधिसूचना वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि परिणाम 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। आइए इस नोटिस की सच्चाई जानते हैं...

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSEB 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने स्पष्ट किया है कि अभी तक गुजरात सीईटी 2025 और कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही प्रेस विज्ञप्ति को बोर्ड ने फर्जी बताया है।

क्या है फर्जी दावे में?

सोशल मीडिया पर जारी एक फर्जी नोटिस में यह दावा किया गया था कि गुजरात सीईटी और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 17 अप्रैल सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। इस पर GSEB ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा "गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा ऐसी कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह प्रेस रिलीज फर्जी है।"

विज्ञापन



 

विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि गुजरात सीईटी और एचएससी साइंस स्ट्रीम परीक्षा के नतीजों की आधिकारिक जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर ही साझा की जाएगी।

कब आ सकते हैं रिजल्ट?

हालांकि बोर्ड ने अभी कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए,  गुजरात सीईटी 2025 के नतीजे अप्रैल के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें