फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPAT Admit Card 2021: एनटीए ने जारी किया जीपीएटी प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 15 Feb 2021 12:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

GPAT Admit Card 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA) ने जीपीएटी( GPAT) एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जीपीएटी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जारी किया गया है।  जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इन राज्यों में आज से फिर से खुल गए हैं स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय

27 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा

जीपीएटी 2021 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को होगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में परीक्षा तारीख से पहले अपना प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और डेथ ऑफ बर्थ के जरिए जीपीएटी 2021 परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इग्नू में दाखिले के लिए 28 फरवरी से पहले यहां करें आवेदन


ऐसे डाउनलोड करें GPAT एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in है।
- यहां होम पेज पर आपको GPAT प्रवेश पत्र 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Haryana Board: 19 फरवरी को होने वाली डीएलएड परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तिथि


आपको बता दें कि NTA GPAT 2021 परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि 500 नंबर के होंगे। ये प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से प्रश्न फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्मासेक्टिक्स, फार्माकोग्नॉसी, फार्माकोलॉजी और अन्य विषयों से पूछे जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन तीन घंटे का होगा और दो पालियों में एग्जाम संपन्न कराया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन मास्टर्स ऑफ फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें