अपनी भाषा को दी प्राथमिकता, आए ये अहम बदलाव
- 90% यूजर्स ने अपनी भाषा में सर्च किया
- 80% से अधिक ने अपनी भाषा में खबरें सर्च की
- 50% ग्रोथ, निवेश के लिए होने वाली सर्च में
- 50% ज्यादा लोगों ने खेती के बारे में सर्च किया
रिपोर्ट के अनुसार पूरे वर्ष में सबसे बड़ा परिवर्तन ऑनलाइन लर्निंग में देखने को मिला है। अधिकतम लोगों ने सर्च इंजन का इस्तेमाल कोई ऑनलाइन कोर्स, क्लास या सर्टिफिकेट ढूंढने के लिए किया है। भारतीय नई स्किल या चीजें सीखने को लेकर ज्यादा आतुर दिखे हैं। 2019 की तुलना में 2020 में इसमें 30% से ज्यादा उछाल देखने को मिला। सर्च इंजन के मुताबिक बीते साल में टियर-2-3-4 शहरों के अलावा ग्रामीण भारत के यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। ग्रामीण भारतीयों में ऑनलाइन शॉपिंग के ट्रेंड में 45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि पांच में से हर चौथा यूजर यू-ट्यूब के जरिए काेई नई स्किल सीखना चाह रहा है। वहीं साइंस से जुड़े वीडियों के सर्च में तकरीबन 50% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके अलावा भारतीयों ने 1700 करोड़ बार गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग कर स्थानीय भाषा में कंटेंट पढ़ा है।