गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 20 मई, को यह जानकारी दी कि एसएससी की परीक्षा 21 मई से 6 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पूरी डेटशीट बोर्ड के अधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। ध्यान दें कि वेबसाइट gbshse.gov.in है। उच्च माध्यमिक परीक्षा या 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं। परीक्षा मराठी भाषा के लिए आयोजिक की गई थी।
परीक्षा के आयोजन की तारीखों को लेकर चल रही चर्चा के बीच बोर्ड ने एक बयान जारी किया। परीक्षा सभी श्रेणियों के लिए सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें। प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट के बाद देरी से आने पर उम्मीदवार को उस परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद तक भी छात्रों को प्रवेश मिल जाएगा।
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें परीक्षा केंद्रों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्हें एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। और मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं पर मौजूद सभी निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। SSC परीक्षा राज्य के 29 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 19,680 उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं।