फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई गोवा लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Fri, 20 Mar 2020 05:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से गोवा लोक सेवा आयोग की परीक्षा स्थगित हो गई है। गोवा लोक सेवा आयोग ने 29 मार्च को निर्धारित जूनियर स्केल अधिकारियों के पद के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जीपीएससी के अध्यक्ष जोड मैनुअल नोरोन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने अभी यह परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि परीक्षा को लेकर आगामी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- 
 

जीपीएससी के अध्यक्ष का कहना है कि 22 जूनियर स्केल अधिकारियों के पद के लिए 3,635 आवेदन आये थे। इनमें से 3,580 अभ्यर्थी सीबीआरटी के लिए उपस्थिति होने के योग्य थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रोमोशन कमिटी की बैठक को भी स्थगित कर दिया है जो कि 24 मार्च को होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 206 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और विद्यार्थियों को बिना पेपर के ही अगली कक्षा में बैठाया जाएगा। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली,मध्यप्रदेश, हरियाणा और मध्यप्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में निजी और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सीबीएसई ने भी दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें