गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.gov.in है। इससे पहले गोवा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी की थी। जिसमें लिखा है कि एचएसएससी सार्वजनिक परीक्षा मार्च 2020 का परिणाम शुक्रवार, 26 जून 2020 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
ऐसे देखें गोवा बार्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम
चरण – 1 सबसे पहले छात्र गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 अब गोवा बोर्ड 12वीं या एचएसएससी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण – 4 उम्मीदवार इसके बाद अपने परिणाम अपने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं।
चरण – 5 अपना परिणाम अच्छे से देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।