फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa HSSC 12th Result 2019: जारी होने की तिथि आई सामने, पढ़े ये जरूरी खबर

Mon, 29 Apr 2019 05:25 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
Goa HSSC 12th Result 2019: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 को कल यानी 30 अप्रैल, 2019 को सुबह जारी किया जाएगा। गोवा एचएसएससी परिणाम 2019 गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ghshse.gov.in पर घोषित किया जाएगा। सभी उम्मीदवार जो शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए गोवा एचएसएससी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे कल अपने परीक्षा परिणाम को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि, गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा GBSHSE द्वारा 5 मार्च, 2019 से 26 मार्च, 2019 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2019 से 26 मार्च, 2019 तक किया गया था। GBSHSE परीक्षा 2019 पूरे राज्य में 28 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे उल्लिखित निर्देशों का पालन करके अपने गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।

गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम (GBSHSE Goa Board 12th Result):-
साल 2018 में, गोवा बोर्ड ने 10 मई को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया था। पिछले साल लगभग 17,893 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 16,521 छात्र वास्तव में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में लगभग 15,172 छात्र उत्तीर्ण हुए और 2,064 छात्र परीक्षा में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा बोर्ड एचएसएससी परिणाम 2019 (Goa Board HSSC Result 2019 ) ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड-

चरण 1: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ghshse.gov.in जाएं।
चरण 2: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: गोवा एचएसएससी परिणाम 2019 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 5: डाउनलोड करें और अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट लें।

गोवा बोर्ड (GOA BOARD) की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें