GOA Board Exam 2020: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education) द्वारा आयोजित HSSC (कक्षा 12वीं) परीक्षा के परिणाम अगले सप्ताह घोषित किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष रामकृष्ण सामंत ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC- Higher Secondary School Certificate) परीक्षा परिणाम की सही तारीख की घोषणा आने वाले सोमवार या मंगलवार को की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परिणाम आने वाले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे क्योंकि मूल्यांकन और पेपर में सुधार की प्रक्रिया पूरी हो गई है। परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। लेकिन कोरोनोवायरस के कारण लॉकडाउन के मार्च महीने के अंत में लागू हो जाने से एचएसएससी के दो पेपरों की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। शेष दो पेपर के लिए परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित की गई थी।
इस बीच, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए, वह दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों (शैक्षणिक वर्ष 2020-21) को लेकर चिंतित थे। ऐसी स्थिति में राज्य में कुछ स्कूलों ने पहले ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थी। लेकिन वो अब उन छात्रों के बारे में अधिक चिंतित हैं जो आगे वाले शैक्षणिक वर्ष में एसएससी और एचएसएससी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।