मथुरा के GLA यूनिवर्सिटी के छात्रों को 'स्पंदन' का पूरे साल इंतजार रहता है। अपने किस्म के अनूठे इस आयोजन में स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखने और कई कल्चरल इवेंट्स् में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। स्टूडेंट्स रात-दिन तैयारियां करते हैं और अपनी सबसे बेहतरीन परफार्मेंस स्टेज पर उतरते हैं।
इस बार आयोजित 'स्पंदन 2016' के साथ जीएलए अपने 18वें साल में प्रवेश कर गया। इस मौके पर न सिर्फ कई अनूठी प्रतियोगिताएं और कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए गए बल्कि स्टूडेंट्स ने मिलजुलकर पूरे आयोजन को बेहद कुशल तरीके से संचालित किया।
'स्पंदन 2016' का आरंभ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, प्रतिकुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल, कोशाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, निदेशक अनूप गुप्ता औऱ कुल सचिव अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय रेल राज्यंमत्री मनोज सिंहा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। जहां उन्होने GLA यूनिवर्सिटी के नए छात्रावासों का उद्घाटन किया।
यूथ फेस्टिवल 'स्पंदन 2016' में छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड और देशभक्ति के गानों पर झूमते नज़र आए।
यही नही स्टूडेंट्स ने गायन प्रतियोगिता, एड-मेड-शो, रंगोली, जस्ट-ए-मिनट, बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नाटक और अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम ने GLA यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास का माहौल बना दिया। इस आयोजन की विशेषता स्टूडेंट्स की टीम मैनेजमेंट शैली रही, जिसकी वजह से कार्यक्रम बड़े स्तर पर सफल रहा।