प्लेसमेंट में रहा है बेहतरीन प्रदर्शन
जीएल बजाज ने कई अग्रणी कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए हैं। जिसके तहत यहां पर छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा लेक्चर, इंडस्ट्रिएल विजिट व अन्य कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होते हैं। ये सारी चीजें छात्रों के करियर निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। यही कारण है कि यहां से इस वर्ष लगभग 1720 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। यहां से औसत प्लेसमेंट लगभग 4.49 लाख रु. प्रतिवर्ष का है। तो वहीं अधिकतम पैकेज 30.25 लाख रु. का है।
जीएल बजाज की शिक्षा व्यवस्था के कारण यह शीर्ष कंपनियों की पहली पसंद रहा है। यहां पर आने वाली कुछ प्रमुख कंपनियां हैं, ऐमजॉन, ऐंसेन्चर, केपजेमिनि, टीसीएस, बॉस आदि। इसके अलावा इन कंपनियों से जीएल बजाज ने एमओयू साइन किए हैं- बॉस, बिरला सॉफ्ट आदि। यहां के प्लेसमेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लॉकडाउन में भी यहां के 50 से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है।
जीएल बजाज दिल्ली एनसीआर के बेहतरीन निजी कॉलेजों में से एक है। यहां के छात्रों की सफलता यहां की बेहतरीन शिक्षा का प्रमाण है। शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता यह कॉलेज बेहतरीन शिक्षा का पर्याय बन चुका है।