विकास खंड भरावन में जूनियर हाई स्कूल छावन में सीनियर विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अनुदेशक लवलेश कुमार तिवारी ने बच्चों को कहानी के माध्यम से बताया कि एक मंद बुद्धि का छात्र था जिससे ज्ञान नहीं अर्जित हो रहा था। एक दिन वह गांव के कुएं के पास खड़ा था और देखने लगा कि रस्सी की रगड़ से कुएं का पत्थर घिस गया था। इसको देखकर उस बालक ने ध्यान लगाकर पढ़ाई शुरू कर दी और उसकी गिनती विद्वानों में हुई। सभी बच्चे इसी तरह पढ़ाई करते रहें और कामयाबी हासिल करें। अनुदेशिका शिप्रा पटेल, दीप माला ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।