फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए यूनिवर्सिटी में ई-कॉन्क्लेव 16 फरवरी से, छात्रों में उद्यमिता जगाने का अनूठा प्रयास

Wed, 14 Feb 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ई-कॉन्क्लेव
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी जीएलए यूनिवर्सिटी में ई-कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में 16 से 18 फरवरी तक होगा। यह कार्यक्रम जीएलए के E Cell द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। इ-कॉन्क्लेव में कईं कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे छात्रों की उद्यमिता को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन 16 फरवरी को होगा जिसमे विभिन्न उद्यमी उपस्थित रहेंगे। इस कॉन्क्लेव में 17 से 18 फरवरी तक कईं कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमे टॉक शो, पैनल डिस्कशन, बी-प्लान कम्पीटीशन होगा जिसमे विजयी टीम को रु2,25,000 का इनाम मिलेगा। देश के जाने माने उद्यमी इस कार्यक्रम में अपने जीवन का अनुभव छात्रों के साथ साँझा करके उनको उद्यमिता की तरफ प्रोत्साहित करेंगे। 18 फरवरी को समापन समारोह में कॉमेडियन अमित शर्मा, यूट्यूबर प्राजक्ता कोली और मशहूर सितार वादक रिशभ सीन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री सुरेश प्रभु एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी इ-कॉन्क्लेव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा की ऐसे प्रयास हमारे देश को उज्जवल भविष्य की और ले जायेंगे। श्री सुरेश प्रभु जी ने एक ख़ास सन्देश में बताया की वह जीएलए यूनिवर्सिटी के इस प्रयास से बहुत खुश हैं। उनके अनुसार भारत का भविष्य उद्यमिता के ऊपर निर्भर करता है। सिर्फ ब्लू कॉलर या वाइट कॉलर जॉब से काम नहीं चलेगा, हमें भारतियों में उद्यमिता की भावना का प्रोत्साहन करना होगा जिससे लाखों रोज़गार के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिये श्री सुरेश प्रभु जी से बातचीत के कुछ अंश:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें