फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GK Olympiad: ज्ञान को परखने का आधुनिक मंच, विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी का कर सकेंगे मूल्यांकन

Sat, 18 Jul 2026 09:20 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

General Knowledge Olympiad: जनरल नॉलेज ओलंपियाड छात्रों को अपने सामान्य ज्ञान और तैयारी का आकलन करने का अवसर देता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता को परख सकते हैं और देशभर के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल नॉलेज ओलंपियाड: आज के समय में केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। देश-दुनिया की घटनाओं, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल, पर्यावरण, तकनीक और समसामयिक विषयों की समझ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कॅरिअर को नई दिशा देती है। यही कारण है कि आज सामान्य ज्ञान हर विद्यार्थी की समग्र शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। सामान्य ज्ञान केवल तथ्यों को याद रखने का विषय नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों की जागरूकता, विश्लेषण क्षमता और तार्किक सोच का भी परिचायक है। स्कूल स्तर से ही इस विषय पर मजबूत पकड़ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर की तैयारी को आसान बनाती है।

विज्ञापन


छात्रों की बढ़ेगी समसामयिक जागरूकता : इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026–27 के अंतर्गत जनरल नॉलेज (जीके) ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। यह केवल प्रश्नों के सही उत्तर देने की परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की व्यापक समझ, समसामयिक जागरूकता और सीखने की क्षमता का राष्ट्रीय स्तर पर आकलन करने का आधुनिक मंच है। इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे और यह जान पाएंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कैसा है।

एआई बताएगा तैयारी की पूरी तस्वीर

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड इस वर्ष एआई आधारित स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को केवल अंक और रैंक ही नहीं, बल्कि एआई आधारित एडवांस इंटेलीजेंट असेसमेंट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट हजारों प्रदर्शन मानकों के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी का विस्तृत विश्लेषण करेगी। इसमें विषयवार प्रदर्शन, कठिनाई स्तर के अनुसार विश्लेषण, उप-विषय आधारित रिपोर्ट, प्रश्न हल करने की प्रवृत्ति और व्यक्तिगत सुधार के सुझाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे विद्यार्थी अपनी आगामी तैयारी को अधिक प्रभावी ढंग से आगे
बढ़ा सकेंगे।

मिलेगा एआई डैशबोर्ड

सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एआई डैशबोर्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर फ्री प्रैक्टिस मटेरियल, मॉक टेस्ट और रियल-टाइम परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा, जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

पहले से अधिक सक्षम हुई एआई रिपोर्ट

अधिक प्रदर्शन मानकों और गहन विश्लेषण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की विस्तृत और सटीक जानकारी प्राप्त होगी। इससे वे अपनी मजबूत और कमजोर विषय-वस्तुओं की पहचान कर सकेंगे तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक लक्ष्यों के लिए बेहतर रणनीति बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्तर पर सम्मान, हर छात्र के लिए मौका

सबसे बड़ा आकर्षण : चैंपियन अवार्ड
टॉप-3 चैंपियन अवार्ड विजेता छात्रों को एक अभिभावक के साथ  यूरोपियन स्पेस सेंटर जाने का अवसर मिलेगा, जहां से शुरू होगी ग्लोबल एक्सोपजर की एक नई उड़ान

विद्यार्थियों को पुरस्कार भी मिलेंगे
  • नेशनल लेबल:21,000 रुपये + ट्राफी + सर्टिफिकेट
  • स्टेट लेबल: 5,100 रुपये  +   ट्राफी + सर्टिफिकेट
  • डिस्ट्रिक्ट लेबल: मेडल + सर्टिफिकेट
  • स्कूल लेबल:मेडल (क्लास टॉपर्स के लिए)
  • हर प्रतिभागी के लिए:पर्टिसिपेशन सर्टिफिकेट

पात्रता

  • कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी अभी रजिस्टर करें
  • अर्ली बर्ड आफर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक अपने विद्यालय से संपर्क करें या क्यूआर कोड  स्कैन कर तुरंत पंजीकरण करें।
  • वेबसाइट : www.amarujalaolympiad.com
  • टोल फ्री नंबर : 1800-121-1166
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें