फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

General Knowledge: हर संवाद हर परीक्षा और बेहतर करिअर की बुनियाद, AUNO इसी क्षमता को निखारने का करता है प्रयास

Sat, 11 Oct 2025 10:46 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

AUNO: ज्ञान ही सफलता की नींव है। अमर उजाला राष्ट्रीय ओलंपियाड के साथ सामान्य ज्ञान सीखकर आप हर संवाद में आत्मविश्वास और हर परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

General Knowledge: छात्र जब किसी समसामयिक विषय पर विचार स्पष्ट रूप से रख पाता है, तो वह एक मजबूत और प्रभावशाली छाप छोड़ता है। कई छात्र सामान्य ज्ञान को पर्याप्त महत्व नहीं देते और जरूरी जानकारियों से वंचित रह जाते हैं। आज के दौर में सामान्य ज्ञान केवल जानकारी जुटाने का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने और समझने की क्षमता का प्रतीक है। हर निर्णय, हर अवसर और हर संवाद इसी पर निर्भर करता है कि हम अपने समाज और घटनाओं को कितनी गहराई से समझते हैं।

विज्ञापन


अखबार पढ़ना, घटनाओं पर चर्चा करना, तकनीकी या सामाजिक बदलावों को समझना यही आदतें वास्तविक सामान्य ज्ञान को जन्म देती हैं। यह केवल परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि एक सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने की शुरुआत है। यही कारण है कि सामान्य ज्ञान हर बड़ी परीक्षा तंत्र और पेशेवर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। 

UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, CUET, CLAT, NDA और राज्य सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका दायरा परीक्षा से कहीं आगे तक है। सामान्य ज्ञान व्यक्ति में तर्कशीलता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का विकास करता है।
विज्ञापन


यह हमें न केवल अच्छे उत्तर देने में, बल्कि सही सवाल पूछने में सक्षम बनाता है। बच्चों में जब छोटी उम्र से अपने आसपास की दुनिया को समझने की जिज्ञासा पलती है, तो उनमें जिम्मेदारी, नेतृत्व और विचारशीलता जैसे गुण स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं। यही वह आधार है जिस पर सशक्त समाज खडा होता है।

AUNO General Knowledge Olympiad के लाभः

  • राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग जानने का मौका: इसमें छात्र केवल स्कूल स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर में अपनी स्थिति जान पाएंगे।
  • नेतृत्व, तर्कशक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की नींव : सामान्य ज्ञान याद रखने का विषय नहीं, बल्कि दृष्टिकोण विकसित करता है।
  • व्यक्तिगत तैयारी डैशबोर्ड में हर छात्र को मिलेगा : मुफ्त MCQ अभ्यास, मॉक टेस्ट से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद, सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट से अपनी ताकत और कमजोरी समझने का मौका।
विज्ञापन

विषय सूची (कक्षा-वार)

  • कक्षा 3-5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6-10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
  • कक्षा 11-12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

  • लेवल 1 फेज 2 (स्कूल स्तर): 16 दिसंबर 23 दिसंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर): टॉप 20% चयनित छात्र
  • चयन प्रक्रियाः लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे

पुरस्कार

  • जिला स्तरः मेडल प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तरः नकद पुरस्कार + शील्ड प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तरः नकद पुरस्कार + ट्रॉफी प्रमाण पत्र

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइन - 1800-121-1166
पंजीकरण- amarujalaolympiad. com पर जाएं या QR को स्कैन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें