फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के मामले में पुरुषों से काफी पीछे हैं महिलाएं, बराबर होने में लगेंगे 53 साल

Sat, 24 Sep 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन के मामले में महिलाएं, पुरुषों से बहुत पीछे हैं। वेतन के मामले में बराबरी करने में महिलाओं को कम से कम 53 साल लग जाएंगे। इस रिपोर्ट को डाटा ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने 2015 में ही इकट्ठा कर लिया था, लेकिन उसका विश्लेषण हाल ही में अकाउंटेंसी फर्म डेलॉयट ने किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं और पुरुषों के एक घंटे के वेतन में अंतर हर साल लगभग 2 रुपये के हिसाब से कम हो रहा है। महिला और पुरुष के वेतन का अंतर 2069 तक जाकर ही समान हो पाएगा। इसका मतलब है कि इसमें 53 साल लग जाएंगे।

स्टडी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में महिलाओं की कम संख्या होना इसका सबसे बड़ा कारण है। वहीं विज्ञान ,गणित, इंजीनियरिंग और तकनीकी से संबंधित क्षेत्रों में वेतन का यह अंतर बहुत कम है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर महिलाएं विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और तकनीकी पढ़ने के बाद उसी क्षेत्र में करियर बनाएंगी तो नौकरी के शुरुआती सालों में ही अपनी कमाई बढ़ा लेंगी। इससे महिला-पुरुष के बीच वेतन का अंतर कम करने में मदद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें