बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा छह मई को शाम 4.30 बजे की जाएगी। गोवा बोर्ड ने टर्म 1 की परीक्षा 10 से 25 नवंबर, 2022 तक आयोजित की थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा 15 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। गोवा 12वीं की परीक्षा में लगभग 20 हजार छात्र शामिल हुए थे।
बता दें कि गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित हुई थी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी।