GBSHSE Exam 2027: गोवा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आठ फरवरी से होंगे एग्जाम
Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
सार
GBSHSE Exam 2027 OUT: गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से आयोजित की जाएंगी।
GBSHSE Exam 2027
- फोटो : freepik
GBSHSE Exam 2027 : गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं (HSSC) की परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं (SSC) की परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
देखें कक्षा10वीं की परीक्षा तिथियां
परीक्षा तिथि
विषय
15 मार्च 2027
डेटा प्रोसेसिंग
16 मार्च 2027
बेसिक फ्लोरीकल्चर
17 मार्च 2027
डेस्क टॉप पब्लिशिंग
18 मार्च 2027
बेकरी के मूल सिद्धांत
20 मार्च 2027
अंग्रेजी, कार्यात्मक अंग्रेजी
23 मार्च 2027
संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, अरबी, कन्नड़, पुर्तगाली
24 मार्च 2027
कोंकणी, कार्यात्मक कोंकणी, भारतीय सांकेतिक भाषाएं
25 मार्च 2027
घर का सब्जी बाग
27 मार्च 2027
भारतीय गायन संगीत
29 मार्च 2027
मराठी, कार्यात्मक मराठी
30 मार्च 2027
सिलाई और कटाई
31 मार्च 2027
मानक गणित, रोजमर्रा का गणित
1 अप्रैल 2027
बुनियादी पाक कला
2 अप्रैल 2027
हिंदी, कार्यात्मक हिंदी
3 अप्रैल 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, आईटी, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, अपैरल, कंस्ट्रक्शन, टेलीकम्युनिकेशन, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, प्लंबिंग, हेल्थ केयर, बैंकिंग आदि)
5 अप्रैल 2027
विज्ञान, सामान्य विज्ञान
6 अप्रैल 2027
रेखाचित्र और चित्रकारी
8 अप्रैल 2027
सामाजिक विज्ञान, इतिहास और राजनीति विज्ञान
9 अप्रैल 2027
शारीरिक शिक्षा
10 अप्रैल 2027
भूगोल और अर्थशास्त्र
12वीं के कब से होंगे एग्जाम?
परीक्षा तिथि
विषय
8 फरवरी 2027
अंग्रेजी भाषा, मराठी भाषा
10 फरवरी 2027
रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, राजनीति विज्ञान
12 फरवरी 2027
भौतिकी, लेखांकन, इतिहास
13 फरवरी 2027
NSQF (ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, रिटेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, अपैरल, कंस्ट्रक्शन, मीडिया एवं मनोरंजन, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन एवं आतिथ्य, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स), पेंटिंग
15 फरवरी 2027
जीवविज्ञान, भूविज्ञान, अर्थशास्त्र
16 फरवरी 2027
भूगोल
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट GBSHSE पर जाएं।
होमपेज पर "Circulars" या "Examination" सेक्शन पर क्लिक करें।
SSC Exam 2027 Timetable या HSSC Exam 2027 Timetable लिंक चुनें।
स्क्रीन पर डेटशीट PDF खुल जाएगी।
PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा तिथियों और विषयों को ध्यान से जांच लें।
© 2017-2026 Amar Ujala Limited